सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़,: सेंट कबीर पब्लिक स्कूल का वार्षिक चिल्ड्रन्स लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो चुका है और यह 8 मई तक चलेगा। इस उत्सव में बाल साहित्यकार, कहानीकार और चित्रकार कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 1,300 छात्रों को कहानियों, कला और कल्पना के जीवंत उत्सव में शामिल करेंगे। इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण ‘‘बिकमइंग’ नामक एक महत्वपूर्ण प्रदर्शनी है, जो भारत में बाल पुस्तकों के चित्रण के 130 से अधिक वर्षों के इतिहास को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि 2025 में अपनी शुरुआत के बाद ‘ बिकमइंग ’ पहली बार दिल्ली से बाहर प्रदर्शित की जा रही है।
पहले दिन फेस्टिवल की जानकारी साझा करने के लिए एक प्रेस मीट आयोजित की गई, जिसमें सेंट कबीर पब्लिक स्कूल की निदेशक प्रीति बख्शी; प्रिंसिपल सपना कटोच, रीडिंग एवं स्टोरीटेलिंग लीड दीप्था विवेकानंद, ‘बिकमिंग’ की क्यूरेटर ऋचा झा, लेखक-चित्रकार कृपा, लेखक-चित्रकार ग्रेस्ट्रोक और कार्टूनिस्ट एवं चित्रकार रोहन चक्रवर्ती उपस्थित रहे। प्रिंसिपल सपना कटोच ने बताया कि, ‘बिकमइंग’ प्रदर्शनी फेस्टिवल के सभी दिनों में दोपहर 2:45 बजे से 4 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। भ्रमण की समय-सारणी के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।
पुरस्कार विजेता लेखिका और प्रकाशक तथा ‘‘बिकमइंग’ प्रदर्शनी की क्यूरेटर ऋचा झा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 25 भारतीय प्रकाशकों के 50 से अधिक कलाकारों द्वारा बनाई गई लगभग 70 कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जो देश में बाल पुस्तक कला के विकास की एक दुर्लभ और व्यापक झलक प्रस्तुत करती हैं।
इस फेस्टिवल में प्रिया कुरियन, ग्रेस्ट्रोक, रोहन चक्रवर्ती, ऋचा झा, अश्विन प्रभु, कृपा और नंदिता बसु जैसे प्रमुख नाम शामिल होंगे। फंकी रेनबो की मुथम्मा देवया ने जोड़ा, “एक विशेष रूप से तैयार पॉप-अप बुकशॉप इस अनुभव को और समृद्ध बनाएगी, जिसमें छात्रों और आगंतुकों के लिए समकालीन पुस्तकों का विस्तृत चयन उपलब्ध होगा।”

