HomeNewsसिटी ब्यूटीफुल में सजेगा स्वाद और सेहत का मंच, किचन चैंपियन सीजन...

सिटी ब्यूटीफुल में सजेगा स्वाद और सेहत का मंच, किचन चैंपियन सीजन 14 का आगाज 9 मई को

सुशील सहगल/ सिटीन्यूज नाउ

चंडीगढ। सिटी ब्यूटीफुल में आगामी 9 मई को स्वाद, स्वास्थ्य और हुनर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। एआर प्लाज़ा, एनएसी शिवालिक एन्क्लेव में किचन चैंपियन सीजन 14 – 2026 के लॉन्च की घोषणा की जाएगी। यह पहल प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ, पाक कला विशेषज्ञ और लेखिका सरिता खुराना द्वारा एचटीबीसी के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

बता दें कि इस आयोजन को सफल बनाने में पंचकूला के लिनेस स्टार क्लब की अध्यक्षा रेखा गर्ग का योगदान विशेष रूप से सराहनीय माना जा रहा है। वे महिला सशक्तिकरण के हर प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं और इस कार्यक्रम में भी उनका उत्साह साफ झलकता है।

किचन चैंपियन एक राष्ट्रीय स्तर की कुकरी प्रतियोगिता है, जो देशभर के घरेलू रसोइयों और भोजन प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। इस बार 14 शहरों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि भव्य समापन चंडीगढ़ में होगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य “पोषण को अपनाना है, भारत स्वस्थ बनाना है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है और “भोजन ही औषधि है” की सोच को बढ़ावा दिया जाएगा। आयोजकों ने मीडिया से इस विशेष आयोजन में शामिल होकर व्यापक कवरेज देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments