सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) के स्कूल ऑफ फार्मेसी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय एनएसएस जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में फार्म-डी के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने परिसर स्वच्छता अभियान, नारा लेखन, स्वच्छता शपथ और पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्कूल ऑफ फार्मेसी, माता जरनैल के. कॉलेज ऑफ फार्मेसी तथा सरदार लाल सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) और उन्नत भारत अभियान/स्वच्छ भारत मिशन प्रकोष्ठ के सहयोग से करवाया गया।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ परिसर के निर्माण को बढ़ावा देना था। डीबीयू के कुलाधिपति डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-कुलाधिपति डॉ. ताजिंदर कौर और कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती ने आयोजन की सराहना की।

