HomeEducationएमसीएम में शकुंतला रॉय स्मृति व्याख्यान, महिला सशक्तिकरण पर मंथन

एमसीएम में शकुंतला रॉय स्मृति व्याख्यान, महिला सशक्तिकरण पर मंथन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में आईक्यूएसी के तत्वावधान में संस्थापक प्राचार्या शकुंतला रॉय स्मृति व्याख्यान का छठा संस्करण आयोजित किया गया। “जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं, राष्ट्र आगे बढ़ता है: विकसित भारत की ओर मार्ग” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई।

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के सोशल पीडियाट्रिक्स विभाग की प्रमुख एवं एमसीएम की पूर्व छात्रा प्रो. भावना भारती मुख्य अतिथि और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. एमेरिटस अरुण के. ग्रोवर विशिष्ट अतिथि रहे।

रॉय परिवार से मेजर जनरल प्रेम गोसाईं और प्रदीप रॉय भी उपस्थित रहे।प्रो. भारती ने महिला शिक्षा के व्यापक प्रभाव, रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने युवतियों से कौशल विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता और मार्गदर्शन अपनाने का आह्वान किया।

प्रदीप रॉय तथा पूर्व शिक्षकों ने शकुंतला रॉय के योगदान और संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन हुआ और लेफ्टिनेंट (डॉ.) मनजोत कौर को ओटीए ग्वालियर में ए ग्रेड प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments