HomeHealth & Fitnessफिलाडेल्फिया हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य विभाग शुरू

फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य विभाग शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

अम्बाला सिटी: फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल, अम्बाला सिटी में काउंसलिंग एवं साइकोथेरेपी विभाग का विधिवत शुभारंभ किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. एस. सादिक के नेतृत्व में शुरू किया गया यह विभाग मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र राय, डिप्टी सिविल सर्जन, मानसिक स्वास्थ्य, डॉ. मुकेश, नोडल अधिकारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं प्रभारी पीएनडीटी, कर्नल एस. आर. शर्मा, मेजर हरबंस सहित अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जबकि अस्पताल की क्वायर ने गीत प्रस्तुत किया।

विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने विभाग की सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को वैज्ञानिक एवं संवेदनशील परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

निदेशक डॉ. एस. सादिक ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है। अस्पताल का प्रयास मरीजों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। रिबन काटकर विभाग का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments