HomeNewsन्यूहॉफ स्कूल बैंड ने जीता यामाहा टीन्स रॉक 2026

न्यूहॉफ स्कूल बैंड ने जीता यामाहा टीन्स रॉक 2026

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: यामाहा म्यूज़िक इंडिया और ट्रिनिटी कॉलेज लंदन की ओर से आयोजित यामाहा टीन्स रॉक 2026–द बैटल ऑफ बैंड्स का ग्रैंड फिनाले बेंगलुरु के प्रेस्टीज सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में हुआ। मिज़ोरम के न्यूहॉफ इंग्लिश मीडियम स्कूल के न्यूहॉफ स्कूल बैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

तमिलनाडु के सीएस एकेडमी के सीएस हॉलर््स प्रथम उपविजेता और पश्चिम बंगाल के श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला स्कूल का द एप्रिसिटी द्वितीय उपविजेता रहा।प्रतियोगिता में देशभर से 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन और 270 से ज्यादा वीडियो सबमिशन मिले। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद छह बैंड ग्रैंड फिनाले में पहुंचे।

निर्णायक मंडल में यामाहा आर्टिस्ट रणजीत बरोट, गुलराज सिंह, रिदम शॉ और ट्रिनिटी कॉलेज लंदन के स्टुअर्ट ब्राइनर शामिल रहे।कार्यक्रम में ए.आर. रहमान की मौजूदगी में युवा कलाकारों ने प्रस्तुति दी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में संगीत, रचनात्मकता, टीमवर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments