HomeNewsरोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से दो सम्मान

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से दो सम्मान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 ने एक ही दिन में 90 रक्तदान शिविर आयोजित कर 6,000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से दो सम्मान हासिल किए। इस उपलब्धि को साझा करने के लिए सेक्टर-31 स्थित सीआईआई ऑडिटोरियम में ‘उत्कर्ष–100 डेज ऑफ अनस्टॉपेबल रोटरी 3080’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने बताया कि 25 सितंबर को आयोजित रक्तदान महाकुंभ में 100 से अधिक रोटरी क्लबों, करीब 100 ब्लड बैंकों और हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 विशेष टीमों ने अभियान का समन्वय किया तथा रिकॉर्ड की प्रमाणिकता के लिए दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए।

उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट ने सदस्यता वृद्धि, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं। छह राज्यों में 50 से अधिक केंद्रों के माध्यम से 5,000 से ज्यादा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एआई चैंपियंस पहल से 2,500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा, एक लाख से अधिक पौधे लगाने, स्वास्थ्य शिविरों, टीबी मरीजों को पोषण सहायता और जरूरतमंदों को 50,000 से अधिक भोजन उपलब्ध कराने जैसी पहल भी की गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments