सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन की ओर से संस्था के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत ऋषि संकल्प विश्वास जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर, लंगर वितरण और जीव सेवा के कार्य आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार के निर्देशन और पीएमओ डॉ. आर.एस. चौहान की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर लगाया गया। एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से आयोजित शिविर में अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. अमित सम्मी की देखरेख में 73 यूनिट रक्त एकत्र किया।
रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि सेक्टर-6 मार्केट में 500 लोगों के लिए लंगर लगाया गया। वहीं, जीव सेवा के तहत बंदरों को 10 क्रेट केले खिलाए गए।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सेवादारों का आभार जताया।इस मौके पर श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, पवन गर्ग, वीनू गर्ग, कृष्ण लाल गिरधर, सरोज गिरधर, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सत्य भूषण खुराना और पवन मनचन्दा सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

