सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई ने काउंसिल ऑफ़ आर्किटेक्चर से स्वीकृत 5 वर्षीय बैचलर ऑफ़ आर्किटेक्चर (बी-आर्क) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह कार्यक्रम इंडस्ट्री की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बी-आर्क का पाठ्यक्रम प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, शोध और व्यावहारिक अनुभव पर केंद्रित है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक आर्किटेक्चर, डिजाइन, शहरी नियोजन और सतत विकास से जुड़े कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। पाठ्यक्रम में इंडस्ट्री उन्मुख विषयों के साथ नवीन शिक्षण पद्धतियों को भी शामिल किया गया है, ताकि छात्र बदलती तकनीकों और पेशेवर चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कोर्स विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक क्षमता विकसित करने में मदद करेगा, जिससे वे आर्किटेक्चर और डिजाइन क्षेत्र में सफल करियर बना सकें।

