HomeEducationएमसीएम में एनईपी 2020 पर कार्यशाला आयोजित

एमसीएम में एनईपी 2020 पर कार्यशाला आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा ‘नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 : कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर इफेक्टिव करिकुलम इम्प्लीमेंटेशन एंड ऐकडेमिक क्वॉलिटी एनहांसमेंट’ विषय पर एक दिवसीय संकाय संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्देश्य एनईपी 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शैक्षणिक स्पष्टता प्रदान करना था।कार्यशाला में पंजाब विश्वविद्यालय के पुलिस प्रशासन विभाग एवं एनईपी समन्वयक प्रो. अनिल मोंगा ने संसाधन व्यक्ति के रूप में भाग लिया। उन्होंने एनईपी 2020 के तहत पाठ्यक्रम संरचना, क्रेडिट वितरण, अंतर्विषयी शिक्षा और कौशल विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने कहा कि संस्थान गुणवत्ता आधारित और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यशाला में शिक्षकों और शैक्षणिक प्रशासकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पाठ्यक्रम क्रियान्वयन और शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन पर सार्थक चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments