HomeNewsडीबीयू रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 में नये प्रतिभाओं का सम्मान किया

डीबीयू रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 में नये प्रतिभाओं का सम्मान किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़, 19 सितंबर: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) में डीबीयू कोर रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अनुसंधान, नवाचार, पेटेंट, वैज्ञानिक प्रगति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित किया गया।समारोह में बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर अनिल कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीबीयू के कुलाधिपति डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रति-कुलाधिपति प्रो. (डॉ.) तजिंदर कौर, अध्यक्ष प्रो. (इंजि.) संदीप सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती और उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) परविंदर सिंह सहित शिक्षा एवं उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।समारोह में अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार, विशिष्ट अनुसंधानकर्ता पुरस्कार, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, पेटेंट एवं बौद्धिक संपदा अधिकार उत्कृष्टता पुरस्कार, युवा अनुसंधानकर्ता पुरस्कार, उभरते नवप्रवर्तक पुरस्कार तथा पीएच.डी. शोधार्थी पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के माध्यम से अनुसंधान एवं नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया।समारोह का प्रमुख आकर्षण पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और लद्दाख विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं कारगिल प्रो. सुरिंदर कुमार मेहता को अनुसंधान में आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्रदान किया जाना रहा। वहीं, डीबीयू के पूर्व कुलपति महामहोपाध्याय प्रो. (डॉ.) अभिजीत जोशी को उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. ज़ोरा सिंह ने कहा कि अनुसंधान केवल ज्ञान के सृजन तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान और बौद्धिक संपदा के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रभावशाली अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments