सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकुला : डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7, पंचकूला में कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ का प्रथम वार्षिक उत्सव “डिवाइन रिदम” उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्कृति, आध्यात्मिकता और मनोरंजन का सुंदर संगम बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय अग्रवाल एवं डॉ. सविता अग्रवाल के स्वागत और विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुआ।
“शिव स्तुति” की प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभागार में भक्तिमय वातावरण बना दिया। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। बच्चों ने संतुलन और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया।“राम आएंगे” भक्ति गीत पर आधारित एरोबिक्स प्रस्तुति तथा “कृष्ण लीला” कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम का समापन “हरियाणा की शान” प्रस्तुति से हुआ, जिसमें छात्राओं ने हरियाणवी लोकनृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं।मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय की मूल्य आधारित शिक्षा की प्रशंसा की।

