HomeEducationनारायणा के दो विद्यार्थियों का आईओएए 2026 के लिए भारतीय दल में...

नारायणा के दो विद्यार्थियों का आईओएए 2026 के लिए भारतीय दल में चयन

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स के दो विद्यार्थियों अक्षत श्रीवास्तव और सुमंत गुप्ता का चयन 19वें इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईओएए) 2026 के लिए भारतीय दल में हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक हनोई में आयोजित की जाएगी।

आईओएए विश्व की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में शामिल है, जिसमें विभिन्न देशों के विद्यार्थी खगोल विज्ञान और एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। भारतीय दल के पांच सदस्यों में से दो विद्यार्थियों का नारायणा प्रोडिजी से चयन संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अक्षत श्रीवास्तव ने ओसीएससी में समग्र प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सी. एल. भट्ट स्मृति पुरस्कार हासिल किया, जबकि सुमंत गुप्ता ने सैद्धांतिक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वाईस प्रेसीडेंट राकेश यादव ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों ने मेहनत और वैज्ञानिक सोच से संस्थान व देश का नाम रोशन किया है।

डायरेक्टर शरानी पोंगडू ने कहा कि नारायणा विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उत्कृष्टता विकसित करने पर ध्यान देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments