HomeNewsAutomobilesनिसान ने अप्रैल 26 में घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 75...

निसान ने अप्रैल 26 में घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया ने अप्रैल, 2026 में घरेलू बिक्री में 75 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है और नए वित्त वर्ष की मजबूत शुरुआत की है। कंपनी ने अप्रैल में कुल 5,388 कारों की बिक्री की। इसमें घरेलू बाजार में 3,203 यूनिट्स और निर्यात बाजार में 2,185 यूनिट्स की बिक्री शामिल है। इस प्रदर्शन ने निसान के सतत विकास को मजबूती दी है और भारत के ऑटोमोटिव मार्केट में कंपनी की मौजूदगी को बढ़ाया है।अप्रैल में निसान के बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्राहकों की जबर्दस्त रुचि देखने को मिली।

ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया से इसे मजबूती मिली है।अपनी शुरुआत से ही कंपनी के प्रदर्शन में ग्रेवाइट ने सार्थक भूमिका निभाई है। अपनी 7-सीट मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना के इस्तेमाल में आरामदायक होने जैसी खूबियों से इसने ग्राहकों को लुभाया है। साथ ही नई निसान मैग्नाइट ब्रांड के लिए प्रमुख स्तंभ बनी हुई है। इससे प्रतिस्पर्धी एसयूवी सेगमेंट में निसान की स्थिति और मजूबत हुई है।

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, नई निसान मैग्नाइट की सफलता के साथ ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों की ओर से मिली शानदार प्रतिक्रिया ने ऐसे प्रोडक्ट्स देने की हमारी रणनीति को मजबूत किया हैए जो भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments