HomeHealth & Fitnessमदरहुड हॉस्पिटल्स मोहाली ने ‘केयर, चेक्ड इन’ पहल के साथ मनाया मदर्स...

मदरहुड हॉस्पिटल्स मोहाली ने ‘केयर, चेक्ड इन’ पहल के साथ मनाया मदर्स डे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मदरहुड हॉस्पिटल्स मोहाली ने मदर्स डे के अवसर पर “केयर, चेक्ड इन” नामक विशेष वेलनेस पहल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 25 मॉम इंफ्लुएंसर्स ने अपने बच्चों सहित भाग लिया, जिससे कुल लगभग 50 सदस्य इस जागरूकता और स्वास्थ्य केंद्रित आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को अपनी सेहत और स्वयं की देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना था।

इस पहल को इस सोच के साथ तैयार किया गया कि माताएं अक्सर अपने परिवार और जिम्मेदारियों को खुद से पहले रखती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य जरूरतों पर ध्यान देने, समय पर जांच करवाने और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में विशेषज्ञों की सलाह, वेलनेस स्क्रीनिंग, इंटरैक्टिव गतिविधियां, खेल और पारिवारिक सहभागिता शामिल रही।

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों की पर्सनलाइज्ड वेलनेस जांच की गई, जिसमें बीएमआई एनालिसिस, ब्लड प्रेशर चेक, वाइटल्स मॉनिटरिंग, बेसलाइन हेल्थ असेसमेंट और गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल था। मदरहुड हॉस्पिटल्स मोहाली के वरिष्ठ विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने प्रतिभागियों से बातचीत कर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, हार्मोनल वेलनेस, पोषण, प्रेग्नेंसी केयर, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments