HomeEducationविकसित भारत की सोच को विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में किया...

विकसित भारत की सोच को विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में किया साकार

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना, तकनीक, नवाचार और जीवन-मूल्यों को प्रस्तुत किया।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से देश के विकास को दर्शाया।

भाषण प्रतियोगिता में “नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व, प्रमुख पहल एवं विकसित भारत की परिकल्पना” विषय पर विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास से विचार रखे। अतिथि श्री प्रमोद वत्स ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रबंध निदेशक श्री भारत बी. गुप्ता ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र का निर्माण तकनीक के साथ ज्ञान और जीवन-मूल्यों के समन्वय से होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments