HomeEducationबी के एम विश्वास स्कूल में आज नए शैक्षणिक सत्र 2026 -27...

बी के एम विश्वास स्कूल में आज नए शैक्षणिक सत्र 2026 -27 का शुभारंभ

नव प्रवेशी व पुराने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारो, स्वागत सामग्री व स्वागत संदेशों से आकर्षक रूप दिया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्टून कैरेक्टर व टॉय ट्रेन का प्रबंध किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में स्वामी विश्वास जी के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए और उनका आशीर्वाद लेते हुए रिबन कटिंग सेरेमनी के साथ अपनी कक्षाओं में प्रवेश किया ।

शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई जिसमें मेडिटेशन के साथ विद्यार्थियों ने स्कूल में अनुशासन, नैतिक मूल्यों का पालन करने का प्रण लिया । स्कूल की डायरेक्टर माननीय साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने को कहा। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंगला जी ने अपने भाषण द्वारा विद्यार्थियों को नए सत्र में प्रवेश करने से पहले शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा की समय इंसान को सफल नहीं बनाता, समय का सही इस्तेमाल इंसान को सफल बनाता है। इन शब्दों के साथ उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। नव सत्र के प्रथम दिन सभी विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं ने प्रीति भोज का आनंद लिया। सभी विद्यार्थियों के लिए डांस, जुम्बा,कराटे एक्टिविटीस का भी आयोजन किया गया।कक्षा अध्यापिकाओं ने कक्षा में विद्यार्थियों के नए दिन की शुरुआत में सर्वप्रथम अपना परिचय देते हुए बच्चों को कहानी, कविता व गेम्स अंताक्षरी, बैलून फोड़ने इत्यादि के साथ बच्चों का मनोरंजन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments