सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: दास एंड ब्राउन एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (डीबेल्स) में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में दो विशेष ओरिएंटेशन कॉन्क्लेव आयोजित किए गए, जिनमें नए विद्यार्थियों के अभिभावकों का स्वागत किया गया। प्रिंसिपल अंजू मेहता ने बताया कि “वेयर क्यूरियोसिटी बिगिन्स” थीम पर आधारित फिन एड 2.O का आयोजन किया गया, जिसमें फिनलैंड की शिक्षा पद्धति, बच्चों के पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास पर विशेषज्ञों द्वारा अभिभावकों के साथ जानकारी सांझी की गई ।
इसके पश्चात अभिभावकों को स्कूल की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया और शिक्षकों से संवाद का अवसर दिया गया।उन्होंने बताया कि इसके पश्चात “रेजिंग फ्यूचर एंटरप्रेन्योर्स” थीम पर आधारित एनपार्क 2.0 आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा, पोषण और पैरेंटिंग से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने विचार सांझे किए। इस दौरान स्कूल की शिक्षा प्रणाली, स्ट्रीम मॉडल, एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम और कैम्ब्रिज असेसमेंट फ्रेमवर्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
दोनों कॉन्क्लेव के माध्यम से अभिभावकों को स्कूल की शिक्षा प्रणाली और समग्र विकास के दृष्टिकोण से परिचित कराया गया।ये वर्णनीय है कि डीबेल्स में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल पाठ्यक्रम के साथ फिनलैंड की अर्ली ईयर्स पद्धति और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग को जोड़ा गया है। स्कूल में कक्षा पहली से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एंटरप्रेन्योरशिप को पढ़ाई का हिस्सा बनाया गया है।

