HomeNewsआयुष हॉस्पिटल में 90 टेस्ट वाला विशेष ब्लड टेस्ट कैंप 18 से...

आयुष हॉस्पिटल में 90 टेस्ट वाला विशेष ब्लड टेस्ट कैंप 18 से 20 अप्रैल तक

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला (न्यू टोटू): आयुष हॉस्पिटल मे आज आम जनता को सस्ती, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हॉस्पिटल द्वारा 18 से 20 अप्रैल 2026 तक विशेष ब्लड टेस्ट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें लगभग 90 प्रकार के महत्वपूर्ण ब्लड टेस्ट मात्र 1000 रुपये में किए जाएंगे, जबकि इन सभी जांचों की कुल एमआरपी लगभग 4000 रुपये है।

अस्पताल के संस्थापक एवं चेयरमैन विजय कुमार सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, थायरॉइड, हृदय रोग और किडनी से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका समय पर पता लगाना बेहद जरूरी है।

अस्पताल में पंचकर्म, योग, एक्यूप्रेशर, नेचुरोपैथी और नाड़ी शोधन जैसी चिकित्सा विधियों के माध्यम से उपचार किया जाता है। पंचकर्म के जरिए शरीर की आंतरिक शुद्धि कर रोगों के मूल कारण को समाप्त करने का प्रयास किया जाता है, जिससे मरीजों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होता है।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. के.के.शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी दोनों प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की संपूर्ण जांच के बाद उन्हें उनकी बीमारी के अनुसार उचित उपचार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना ही नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाना भी है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments