HomeSportगली क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए 34 मुकाबले

गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए 34 मुकाबले

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ जोश और उत्साह के साथ हुआ। पहले दिन शहर के 9 मैदानों पर कुल 34 मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के पहले चरण में युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दस ओवर के फार्मेट में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

प्रमुख मुकाबलों में टीम नंबर 168 ने टीम नंबर 167 को 46 रन से हराया, जबकि टीम नंबर 2 ने टीम नंबर 1 को 9 विकेट से मात दी। टीम नंबर 230 ने टीम नंबर 229 को 64 रन से हराया, वहीं टीम नंबर 198 ने टीम नंबर 197 को 9 विकेट से पराजित किया। टीम नंबर 165, 226, 99 और 227 ने भी 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की। बड़े अंतर से जीत के मुकाबले भी देखने को मिले, जहां टीम नंबर 39 ने टीम नंबर 40 को 103 रन से हराया और टीम नंबर 104 ने टीम नंबर 103 को 97 रन से मात दी।

टीम नंबर 163 (80 रन), 38 (63 रन), 133 (56 रन) और 8 (54 रन) ने भी शानदार जीत दर्ज की। कुछ मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। टीम नंबर 70 ने टीम नंबर 69 को मात्र 5 रन से हराया, जबकि टीम नंबर 200 ने टीम नंबर 199 को 3 विकेट से शिकस्त दी। टीम नंबर 101, 72 और 162 ने भी कड़े मुकाबलों में जीत हासिल की। अन्य मैचों में टीम नंबर 4, 33, 36, 97, 193, 65, 129, 131, 67 और 195 ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दमदार प्रदर्शन किया।

लड़कियों के वर्ग में टीम नंबर 1 ने टीम नंबर 2 को 57 रन से हराया, जबकि टीम नंबर 4 ने टीम नंबर 3 को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments