HomeSocial Workविश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल जी द्वारा विश्वास फाउंडेशन को किया गया...

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यपाल जी द्वारा विश्वास फाउंडेशन को किया गया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से माननीय महामहिम राज्यपाल पंजाब व ऐड्मिनिस्ट्रेटर चंडीगढ़ श्री गुलाब चंद कटारिया ने मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लोक भवन चंडीगढ़ में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यकम में विश्वास फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान फाउंडेशन की और से अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास व संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने प्राप्त किया। सम्मान फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, रक्तदान, और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में दिया गया।

विश्वास फाउंडेशन को विशेष रूप से उनके द्वारा आयोजित नियमित रक्तदान शिविरों और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता पहुँचाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी निशांत कुमार यादव, सचिव पंजाब स्टेट शिव दुलार सिंह ढीलों व भाजपा नेता संजय टंडन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments