HomeSocial Workपौष्टिक आहार और कम्युनिटी सपोर्ट से टीबी के खिलाफ लड़ाई में जुटा...

पौष्टिक आहार और कम्युनिटी सपोर्ट से टीबी के खिलाफ लड़ाई में जुटा विश्वास फाउंडेशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: विश्वास फाउंडेशन ने टीबी उन्मूलन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित करने का अभियान लगातार जारी रखा है। संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के मार्गदर्शन में फाउंडेशन स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

संस्था की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि टीबी मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ संतुलित पोषण, योग और मेडिटेशन की भी सलाह दी जाती है। मरीजों को प्रतिदिन सुबह-शाम 15-15 मिनट ध्यान व योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि मानसिक तनाव कम हो और फेफड़ों की कार्यक्षमता बेहतर हो सके।

फाउंडेशन द्वारा वितरित किट में 1 किलो सोया दाल, 1 किलो सोया आटा, 500 ग्राम सोयाबीन बड़ी, 500 ग्राम भूना चना, 500 ग्राम गुड़ और एक डिब्बा प्रोटीन पाउडर शामिल होता है। संस्था ने वर्ष 2022 से यह अभियान शुरू किया था, जिसका लाभ अब तक कई मरीजों को मिल चुका है।इस अवसर पर फाउंडेशन के रणधीर सिंह, मदन नागपाल तथा टीबी विभाग से सतीश वत्स भी उपस्थित रहे।

संस्था का यह कम्युनिटी सपोर्ट अभियान स्वास्थ्य विभाग और समाज के बीच मजबूत सहयोग का उदाहरण बन रहा है, जिससे मरीजों की रिकवरी में तेजी आ रही है और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूती मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments