सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया ने जुलाई, 2026 में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक होलसेल बिक्री दर्ज की है। इसी के साथ कंपनी ने अपने विकास के सफर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ते हुए पूरे भारत में ग्राहकों के लिए नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।टेक्टॉन के शामिल होने से निसान का एसयूवी पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है।
इस पोर्टफोलियो में पहले से निसान मैग्नाइट और निसान ग्रेवाइट शामिल हैं। प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देते हुए कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है। जुलाई, 2026 में निसान ने 4,518 यूनिट घरेलू होलसेल , 4821 यूनिट निर्यात होलसेल और 9,339 यूनिट कुल होलसेल बिक्री की है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, जुलाई में घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 218 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का मजबूत संकेत है कि भारत में निसान ब्रांड लगातार आगे बढ़ रहा है और ग्राहक हमारे ब्रांड पर भरोसा जता रहे हैं।टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू किए जाने से पहले कंपनी ने इसे लेकर व्यापक प्रोडक्ट लॉन्च कैंपेन चलाया था। इसमें टेक्टॉन का ग्लोबल वर्ल्ड प्रीमियर और शानदार एक्सपीरियंस ड्राइव शामिल था, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।
इस कैंपेन के तहत 60 निसान टेक्टॉन एसयूवी के काफिले ने चंडीगढ़ से लेह तक यात्रा की और जांस्कर क्षेत्र में 16,703 फीट ऊंचे शिंकू ला दर्रे को पार करते हुए लेह पहुंचने वाले एक ही मॉडल के चौपहिया वाहनों के सबसे बड़े काफिले के तौर पर रिकॉर्ड बनाया।

