HomeEducationविवेक हाई स्कूल, मोहाली के छात्रों ने 'रेल की बात' नाटक से...

विवेक हाई स्कूल, मोहाली के छात्रों ने ‘रेल की बात’ नाटक से जीता दर्शकों का दिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: विवेक हाई स्कूल (वीएचएस), मोहाली के कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में 90 मिनट के नाटक ‘रेल की बात’ का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। भारतीय रेलवे स्टेशन और ट्रेन यात्रा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रस्तुति में जीवन, रिश्तों, भावनाओं और देश की सांस्कृतिक विविधता को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न राज्यों के रेल यात्रियों के रोचक प्रसंगों के माध्यम से ‘अनेकता में एकता’ का संदेश दिया गया।नाटक में कक्षा 9 के 65 विद्यार्थियों ने अभिनय किया, जबकि इसका निर्देशन अलंकार थिएटर के संस्थापक चक्रेश कुमार ने किया। हास्य, संगीत, नृत्य और भावनात्मक दृश्यों से सजी प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और कलाकारों का उत्साह तालियों की गड़गड़ाहट से बढ़ता रहा।

विद्यालय की प्रिंसिपल जसविंदर गंधोक ने कहा कि ‘रेल की बात’ भारत की विविध संस्कृति और लोगों को जोड़ने वाले मूल्यों का जीवंत चित्रण है। उन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास, उत्कृष्ट अभिनय और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मकता, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments