HomeNewsपंजाब में 12 PPS अधिकारियों का फेरबदल, हरकमलप्रीत खख को मिली SSP...

पंजाब में 12 PPS अधिकारियों का फेरबदल, हरकमलप्रीत खख को मिली SSP मलेरकोटला की जिम्मेदारी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 PPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

मुख्य सचिव गृह आलोक शेखर द्वारा जारी आदेश के तहत AIG NRI जालंधर हरकमलप्रीत सिंह खख को SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। वहीं मलेरकोटला के मौजूदा SSP गुरमीत सिंह को कमांडेंट, ISTC कपूरथला तैनात किया गया है।

SSP पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों को जोनल AIG CID जालंधर, जबकि SP इन्वेस्टिगेशन संगरूर मनप्रीत सिंह को SSP पठानकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SP PBI तरनतारन परविंदर कौर को ADCP स्पेशल ब्रांच अमृतसर और ADCP स्पेशल ब्रांच हरपाल सिंह को AIG CID अमृतसर लगाया गया है।

इसके अलावा तलविंदर सिंह गिल को SP इंटेलिजेंस विंग SAS नगर, रमनदीप सिंह को SP ट्रैफिक SAS नगर और नवनीत कौर गिल को SP स्पेशल ब्रांच होशियारपुर नियुक्त किया गया है।

बलविंदर सिंह को AIG लॉ एंड ऑर्डर पंजाब और राजेश्वर सिंह को कमांडेंट, 7वीं बटालियन PAP जालंधर तैनात किया गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments