HomeEducationआईएसबी के 25 साल पूरे, हर साल 250 स्कॉलरशिप देने की घोषणा

आईएसबी के 25 साल पूरे, हर साल 250 स्कॉलरशिप देने की घोषणा

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैनेजमेंट शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए कई दीर्घकालीन पहलों की घोषणा की। फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल एमबीए रैंकिंग्स 2026 में भारत में पहले और दुनिया में 12वें स्थान पर रहे आईएसबी के ISB@25 Scholars Programme के तहत हर साल 250 स्कॉलरशिप दी जाएंगी।

ये स्कॉलरशिप पीजीपी और पीजीपी इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (पीजीपी वाईएल) कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को योग्यता और आर्थिक जरूरत के आधार पर मिलेंगी। इसके तहत फीस में 100, 50, 30 और 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

आईएसबी ने India Research Commons नाम से राष्ट्रीय रिसर्च प्लेटफॉर्म शुरू करने की भी घोषणा की है। इसके माध्यम से देशभर के शोधकर्ताओं को चुनिंदा डेटा सेट, रिसर्च टूल्स, मेथडोलॉजी संसाधन और एआई आधारित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए मैनेजमेंट संस्थानों के साथ आईएसबी की शिक्षण पद्धतियां और तकनीकी अनुभव साझा किए जाएंगे।

आईएसबी के डीन प्रो. मदन पिल्लुतला ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रिसर्च को अधिक व्यापक बनाना है। 2001 में स्थापित आईएसबी के 65 से अधिक देशों में 20 हजार से ज्यादा पूर्व छात्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments