HomeEducationएमसीएम में ‘लाइफस्टाइल डे’ पर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

एमसीएम में ‘लाइफस्टाइल डे’ पर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की एनसीसी (आर्मी विंग) ने 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन, एनसीसी के तत्वावधान में सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास (एसएससीडी) के तहत ‘लाइफस्टाइल डे’ मनाया। इस दौरान सेमिनार, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और रील मेकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज की पूर्व छात्रा, मोटिवेशनल स्पीकर एवं वेलनेस कोच जस के. शान ने संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान की आठ प्रमुख आदतों की जानकारी दी। उन्होंने पर्याप्त नींद, समय पर भोजन, स्क्रीन टाइम के संतुलित उपयोग और अनुशासित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। प्रश्नावली और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

‘स्वस्थ जीवनशैली’ विषय पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में एलसीपीएल मेहक ठाकुर ने प्रथम, सीडीटी प्रियंशी पांडे ने द्वितीय और रानी पासी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीडीटी वंशिता और सीडीटी मुश्कान को सांत्वना पुरस्कार मिले। रील मेकिंग गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सतत जीवनशैली के संदेश को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ, जिम्मेदार और जागरूक निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments