HomeEducationएमिटी यूनिवर्सिटी में सचिन तेंदुलकर देंगे युवा क्रिकेटरों को सफलता के गुरुमंत्र

एमिटी यूनिवर्सिटी में सचिन तेंदुलकर देंगे युवा क्रिकेटरों को सफलता के गुरुमंत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में 27 जून को आयोजित होने वाले विशेष खेल कार्यक्रम “टेन एक्स यू – नेवर स्टॉप प्लेइंग” में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक युवा क्रिकेटर भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, फिटनेस के महत्व को समझाना तथा चोटों से बचाव और सही खेल उपकरणों के उपयोग के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का विशेष लाइव वीडियो सत्र होगा। इस दौरान वह युवा खिलाड़ियों को सही क्रिकेट जूतों के चयन, बेहतर फुटवर्क, बल्लेबाजी तकनीक में सुधार और खेल के दौरान चोटों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। वे यह भी बताएंगे कि गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट जूते मैदान पर संतुलन, मूवमेंट और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में किस तरह सहायक होते हैं।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी भी शामिल होंगे। वे युवा खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन 27 जून को दोपहर 2:30 बजे एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments