राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम पहल: नायब सिंह सैनी कि यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, युवाओं के लिए एक मिशन : संजय टंडन
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे संस्करण का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर एच राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी प्रशासन. टूर्नामेंट चेयरमैन संजय टंडन और डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा सहित चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह टूर्नामेंट यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे से दूर रखना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सैनी ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल ‘खेलो इंडिया’ और ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ युवाओं में अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 288 टीमें (256 लड़कों की और 32 लड़कियों की), जिनमें लगभग 4000 खिलाड़ी शामिल हैं, अगले दो सप्ताह में शहर के नौ विभिन्न स्थानों पर मुकाबले खेलेंगी। टंडन ने इस साल दो नई पहलों की भी जानकारी दी। इसके अलावा, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा द्वारा स्थापित अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन समापन समारोह में खिलाड़ियों को मजबूती प्रदान करेगी।
यह टूर्नामेंट नॉकआउट प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का होगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेनिस बॉल का उपयोग किया जाएगा। मैच शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 1 मई को खेला जाएगा, जबकि 2 मई को समापन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

