HomeNewsघणाहट्टी(शिमला) में आयुष हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने उठाया...

घणाहट्टी(शिमला) में आयुष हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 51 लोगों ने उठाया लाभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला : दिव्ययोग रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट की इकाई आयुष हॉस्पिटल, न्यू टूटू द्वारा रविवार को घणाहट्टी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ घणाहट्टी पंचायत के प्रधान रोशन लाल ठाकुर ने किया।

शिविर में 51 लोगों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, थायरॉइड, अस्थमा, गठिया, कमर-दर्द, मोटापा, पाचन संबंधी रोग तथा महिलाओं और बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।

मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई, आंखों एवं दांतों की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, योग, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई।आयुष हॉस्पिटल के वरिष्ठ आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. के.के. शर्मा ने मरीजों को व्यक्तिगत परामर्श देते हुए आयुर्वेद, पंचकर्म और योग के माध्यम से रोगों की रोकथाम एवं उपचार पर बल दिया।

शिविर में ₹2500 मूल्य का 70 से अधिक जांचों वाला हेल्थ पैकेज ₹599 में उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर प्रधान रोशन लाल ठाकुर के सुझाव पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष विजय कुमार सूद ने घोषणा की कि अगस्त 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को घणाहट्टी में नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments