HomeEducationजीएनडीयू में उच्च शिक्षा में डिजिटल बदलाव पर इंटरएक्टिव सत्र आयोजित

जीएनडीयू में उच्च शिक्षा में डिजिटल बदलाव पर इंटरएक्टिव सत्र आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सीईएमसीए), नई दिल्ली के निदेशक प्रो. बी. शादरच के साथ उच्च शिक्षा में डिजिटल बदलाव, ऑनलाइन एवं मिश्रित शिक्षा, शोध, पाठ्यक्रम सुधार और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता विषयक इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।डीन अकादमिक मामले प्रो. हरविंदर सिंह सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल डिग्रियां प्रदान करने तक सीमित न रहकर नवाचार, शोध, उद्यमिता और कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित होना होगा। उन्होंने कहा कि जीएनडीयू राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने अकादमिक कार्यक्रमों को लगातार सशक्त बना रहा है।प्रो. बी. शादरच ने विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीकों, लचीले शिक्षा मॉडल और उद्योग-अकादमिक सहयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने ऑनलाइन एवं मिश्रित शिक्षा, माइक्रो-क्रेडेंशियल, वर्चुअल प्रयोगशालाओं और कौशल आधारित अल्पकालिक पाठ्यक्रमों को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं पहुंच बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने उद्योग सहयोग से शोध केंद्र स्थापित करने, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी बढ़ाने तथा डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग पर भी बल दिया।

सत्र के दौरान शिक्षकों ने भी अकादमिक नवाचार, शोध तथा शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। अंत में रजिस्ट्रार प्रो. के.एस. चहल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments