सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग (आईपीबी) ने शनिवार को मोहाली में अपना 10वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में देशभर से बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के 250 से अधिक प्रतिनिधियों और 70 से ज्यादा पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते रोजगार, कौशल विकास और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
आईपीबी के संस्थापक एवं सीईओ गुरसिमरन सिंह ओबरॉय ने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं आज देश के सबसे बड़े रोजगार प्रदाता क्षेत्रों में शामिल हैं। वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान ने वर्ष 2030 तक एक लाख बैंकिंग पेशेवर तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
कार्यक्रम में डीसीबी बैंक के कार्यकारी निदेशक कृष्णन श्रीधर सेशाद्रि, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मनीष कुमार और बंधन बैंक के गौरव मल्होत्रा ने भी युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने पर जोर दिया। पिछले 10 वर्षों में आईपीबी 13,500 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुका है और देश के 15 राज्यों में अपने 35 केंद्र स्थापित कर चुका है।

