HomeEducationएस.ए. जैन स्कूल में छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया...

एस.ए. जैन स्कूल में छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सिटीन्यूज़ नॉउ

अम्बाला: एस.ए. जैन स्कूल ने सुहार्थ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल ऑडिटोरियम में ‘मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र’ आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक जानकारी देकर सशक्त बनाना था।

सत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मासिक धर्म स्वच्छता केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ आदतें अपनाने और इस विषय से जुड़े मिथकों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन Hiteshi Dutta ने किया। उन्होंने मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर छात्राओं को जागरूक किया। उनके मार्गदर्शन से छात्राओं को सही जानकारी प्राप्त हुई और इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का आत्मविश्वास मिला।

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन , सचिव हितेश जैन , मैनेजर रितेश जैन , कोषाध्यक्ष सुनील जैन , सलाहकार रविकांत जैन तथा प्राचार्या डॉ . रेनू गहलावत ने संसाधन व्यक्ति का आभार व्यक्त।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments