HomeEducationडीबेल्स में स्टाफ के लिए आयोजित हुआ एनर्जी हीलिंग सेशन

डीबेल्स में स्टाफ के लिए आयोजित हुआ एनर्जी हीलिंग सेशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: दास एंड ब्राउन एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल (डीबेल्स) में स्टाफ सदस्यों के लिए “फ्रॉम स्ट्रेस टू स्टिलनेस: एनर्जी हीलिंग फॉर डेली लाइफ” विषय पर विशेष वेलनेस सेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल के दास ऑडिटोरियम में “स्टाफ हेल्थ एंड हैप्पीनेस प्रोग्राम” के तहत हुआ।

सेशन में शिक्षकों और स्टाफ को तनाव प्रबंधन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कार्यस्थल के तनाव को कम करने, भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और स्वयं की देखभाल से जुड़े विभिन्न अभ्यास भी करवाए गए। साथ ही उन्हें ऐसे व्यावहारिक उपाय बताए गए, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में अपना सकते हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल अंजू मेहता ने कहा कि शिक्षकों और स्टाफ का मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि सकारात्मक शिक्षक ही विद्यार्थियों के बेहतर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments