सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के छह सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ‘समग्र स्वास्थ्य एवं एकीकृत अमृता ध्यान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 से 11 सितंबर तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय उच्च शिक्षा, चंडीगढ़ के पर्यवेक्षण में अमृता विश्व विद्यापीठम, केरल के यूथ एम्पावरमेंट ग्रुप के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का समन्वय राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-20डी की प्राचार्य डॉ. सपना नंदा ने किया।
इस दौरान श्री नरेंद्र आनंद और सुश्री श्वेता आनंद ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, मानसिक विश्राम, भावनात्मक संतुलन, एकाग्रता तथा आत्म-जागरूकता से जुड़ी व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।प्रतिभागियों को ‘एकीकृत अमृता ध्यान’ पद्धति का अभ्यास भी कराया गया। यह ध्यान पद्धति माता अमृतानंदमयी देवी की शिक्षाओं पर आधारित है और मानसिक स्वास्थ्य एवं आंतरिक संतुलन पर केंद्रित है।
कार्यक्रम पीजीजीसी फॉर गर्ल्स सेक्टर-11 की प्राचार्य डॉ. अनीता कुशल, पीजीजीसी सेक्टर-11 की डॉ. रमा अरोड़ा, पीजीजीसी फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 की डॉ. बीनू डोगरा, पीजीजीसी सेक्टर-46 की डॉ. निशा अग्रवाल, जीसीसीबीए सेक्टर-50 की डॉ. संगम कपूर और जीसीई सेक्टर-20डी की डॉ. सपना नंदा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

