HomeSportडी-बेल्स में 27वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारत की चयन ट्रायल्स...

डी-बेल्स में 27वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारत की चयन ट्रायल्स आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: दास एंड ब्राउन एक्सपेरेंशिअल लर्निंग स्कूल (डीबेल्स ) में 27वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारत की चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल अंजू मेहता ने बताया कि यह चैंपियनशिप मंगोलिया के उलानबटार में होगी । स्कूल कैंपस में संपन्न हुए इन ट्रायल्स में ओलंपिक स्तर के स्कोरिंग और सेफ्टी इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया, जिससे मुकाबले इंटरनेशनल स्तर के रहे।

इस मौके पर कुक्किवॉन से भारत आए ग्रैंड मास्टर ली जियोंग ही मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके अलावा ताइक्वांडो हरियाणा एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विनोद सैनी, जिला खेल अधिकारी पंचकूला राजबीर सिंह रंगा, पैरा ताइक्वांडो की चेयरपर्सन वीना अरोड़ा, टीम इंडिया के हेड कोच हरजिंदर सिंह और इंटरनेशनल रेफरी दिनेश कुमार भी विशेष रूप से शामिल हुए।

मेहमानों का स्वागत डिप्टी सीईओ डॉ. गोपन गोपालकृष्णन और प्रिंसिपल अंजू मेहता ने किया। ट्रायल्स के दौरान आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ियों का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए किया गया। इस दौरान डी-बेल्स के छात्रों को ग्रैंड मास्टर और कोच के साथ बातचीत करने का मौका मिला, जिससे उन्हें बड़े स्तर के खेल का अनुभव मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments