सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकुला: बी के एम विश्वास स्कूल में विद्यार्थियों की लेखन सुधार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैलिग्राफी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने सुंदर लेखन कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी सृजनात्मकता और एकाग्रता का परिचय मिला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य जी ने सभी विजेताओं को बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया.

